Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में आग से सात की मौत और 60 घायल, पीड़ितों से मिले सीएम
न्यूज व विज्ञापन के लिए संपर्क करें सैय्यद मोहम्मद कुमैल मोबाइल नंबर 7518866187 Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में आग से सात की मौत और 60 घायल, पीड़ितों से मिले सीएम महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत की खबर है, वहीं 60 लोग घायल हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है। कुल 68 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 42 को जोगेश्वरी में एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल में और 15 को जुहू में कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को तीन निजी अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें से दो नाबालिगों और दो महिलाओं सहित सात की मौत ट्रॉमा केयर में और एक की कूपर में हुई। पांच अन्य की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि नौ लोगों ने चिकित्सीय सलाह के बाद छुट्टी दे दी गई...