Posts

मुंब्रा में आसान और भरोसेमंद क़ुर्बानी सेवा की पहल, लोगों ने की सराहना

​ मुंब्रा में आसान और भरोसेमंद क़ुर्बानी सेवा की पहल, लोगों ने की सराहना मुंब्रा के अलमास कॉलोनी मंडी में “Qurbani Ke Hisse” की तरफ़ से लगाया गया बैनर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस पहल में ₹7000 में 15 किलो गोश्त के हिस्से के साथ घर बैठे फ्री डिलीवरी, साफ-सुथरी तक्सीम और शरई तरीके से क़ुर्बानी करने का दावा किया गया है। बैनर पर दिए गए नंबरों के मुताबिक़ Saud – 9594786088 और Tabish – 8689869373 लोगों को इस सेवा की जानकारी दे रहे हैं। आयोजन स्थल Wafa Wedding Hall, Almas Colony Mandi, Intensity Gym के पास बताया गया है। इलाके के कई लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सुविधाओं से लोगों को आसानी और सुकून के साथ अपनी क़ुर्बानी अदा करने में मदद मिलेगी।

जौनपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही का ज़ोरदार स्वागत

​ ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद अयातुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई साहब के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही का ज़ोरदार स्वागत हुआ   देश की शान न्यूज़  जौनपुर- शिया कॉलेज के मैदान में ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद अयातुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई साहब के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही का ज़ोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने जौनपुर की तहज़ीब, शिक्षा, गंगा-जमुनी संस्कृति और हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की खुलकर सराहना करते हुए जनपद को ऐतिहासिक शानो-शौकत वाला शहर है  उन्होंने कहा कि “ईरान और हिंदुस्तान का रिश्ता सिर्फ सियासी नहीं बल्कि मोहब्बत, संस्कृति और इंसानियत का रिश्ता है। भारत की अवाम हर दौर में हमारे साथ खड़ी रही है और ईरान भी हमेशा भारत के साथ अपने रिश्तों को मज़बूत करने की कोशिश करता रहेगा।” उक्त अवसर पर शहर के तमाम मोमिनीन, हर मस्लक के लोग, हिंदू-सुन्नी-शिया समाज के ओहदेदार, अधिवक्ता, शिक्षक, नेतागण, समाजसेवी और पत्रकार बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला, बुज़ुर्ग, बच्चे और नौजवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों के हाथों में आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई क...

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

​ 📌 निष्कर्ष (अद्यतन एवं विस्तारित): जौनपुर जनपद में टीबी विभाग द्वारा वर्ष 2023 से निरंतर प्रगति के साथ कार्य किया जा रहा है। HLF PPT एवं PPSA के माध्यम से सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे टीबी मरीजों की पहचान, पंजीकरण एवं उपचार में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। निजी स्वास्थ्य संस्थानों (Private Facilities) से भी अब नियमित रूप से टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया जा रहा है, जिससे छूटे हुए मरीजों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही, फील्ड स्टाफ द्वारा मरीजों के घर-घर जाकर सैंपल कलेक्शन (Sample Collection from Home) किया जा रहा है, जिससे मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और समय पर निदान संभव हो पाता है। मरीजों को निःशुल्क जांच एवं दवा के साथ-साथ निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है, जिससे उनके उपचार में निरंतरता बनी रहती है। साथ ही, मरीजों को काउंसलिंग, सहयोग (Patient Support) एवं नियमित फॉलो-अप के माध्यम से उपचार पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप टीबी के प्रति जाग...

जौनपुर में Pathak Honda के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, DM डॉ. दिनेश चंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि

​ जौनपुर में Pathak Honda के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, DM डॉ. दिनेश चंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि रिपोर्ट : अज़मत अली जौनपुर में आज एक नया और बड़ा शोरूम लोगों के लिए खोल दिया गया है। जौनपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री भास्कर पाठक जी द्वारा पाठक होंडा (Pathak Honda) के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह नया शोरूम नईगंज चौराहा, जौनपुर में शुरू किया गया है, जहाँ अब लोगों को होंडा की गाड़ियों से जुड़ी सभी सुविधाएँ एक ही जगह पर मिलेंगी। इस भव्य उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह रहे। जिलाधिकारी ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया और श्री भास्कर पाठक जी को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक और व्यापार जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। सबने इस नए शोरूम के खुलने पर खुशी जाहिर की और इसे जौनपुर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पाठक होंडा शोरूम में अब ग्राहकों को होंडा की नई बाइक्स, बेहतरीन सर्विस और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। श्री भास्कर पाठक जी ने बताया कि उनका उद्देश्य जौनपुर के लोगों को बेहतर सुविधा और व...

मुंब्रा के सामूहिक विवाह का यह कार्यक्रम, जहाँ गरीब परिवारों को सहूलियत देने का दावा किया गया था… लेकिन इसी मंच पर कानून की खुली धज्जियाँ उड़ गईं।

​ मुंब्रा हैदर बाग में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ा खुलासा… सिर्फ़ जश्न का माहौल था, लेकिन इसी भीड़ के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। 17 साल की नाबालिग बच्ची का निकाह करा दिया गया, और अब पूरा मामला विवादों के घेरे में है। जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में कई बड़े चेहरे और सामाजिक संगठन मौजूद थे। निकाह पढ़ाने वाले मौलाना पर सवाल उठ रहे हैं, और साथ ही वह एनजीओ भी निशाने पर है, जिसने इस सामूहिक विवाह का आयोजन किया था। इसी कार्यक्रम में आशीर्वाद देने पहुँची थीं राजनीतिक नेता ऋता आव्हाड, लेकिन नाबालिग की शादी की बात सामने आने के बाद अब उन पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं— आख़िर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उम्र की जांच क्यों नहीं की? किसके निर्देश पर हुआ यह निकाह? और क्यों नाबालिग बच्ची को शादी के मंडप में लाया गया? अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इस गैरकानूनी निकाह के लिए ज़िम्मेदार कौन है? भारत में लड़की की कानूनी शादी की उम्र 18 साल है। इसके बावजूद नाबालिग का निकाह न सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि इसके लिए शामिल सभी लोगों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो सकती है। अगर मौलाना को पता था...

सरकार का बड़ा तोहफा: अब फोन आने पर दिखेगा Caller का असली नाम, झूठे Spam Calls से मिलेगी राहत

अब आपके मोबाइल पर कॉल आएगी तो सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि सामने वाले कॉलर का असली नाम भी दिखेगा. दूरसंचार विभाग यानि DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे अगले एक हफ्ते के भीतर कम से कम एक सर्किल में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सेवा शुरू करें. अब इस सुविधा के लागू होने के बाद फोन उठाने से पहले ही आपको यह पता चल जाएगा कि कॉल किसके नाम से आ रही है. TRAI ने फरवरी 2024 में इस सेवा पर अपनी सिफारिशें जारी की, जिसके तहत कॉलिंग नंबर के साथ उस व्यक्ति या कंपनी का नाम भी स्क्रीन पर दिखेगा, जिसने सिम कार्ड अपने नाम पर लिया है. यानी अब कॉल करने वाले की पहचान कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) में दर्ज नाम से ही तय होगी. यह कदम फर्जी कॉल्स, फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. टेलीकॉम कंपनियों को उपलब्ध करानी होगी सुविधा TRAI की सिफारिशों के अनुसार, CNAP को भारतीय टेलीकॉम नेटवर्क में एक 'सप्लीमेंटरी सर्विस' के रूप में शामिल किया जाएगा. इसके लिए कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन (CLI) को फिर से परिभाषित किया गया है, ताकि कॉलर की पहचान नंबर और नाम दोनों से हो सके. सभी टेली...

EVM पर सवाल उठाने वालों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी VVPAT से मिलान की याचिका

Image
न्यूज व विज्ञापन के लिए संपर्क करें सैय्यद मोहम्मद कुमैल मोबाइल नंबर : 7518866187 EVM पर सवाल उठाने वालों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी VVPAT से मिलान की याचिका नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों का वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों से 100 फीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की दो जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया। कोर्ट ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी खारिज कर दी। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि उम्मीदवार चाहे तो चुनाव परिणाम घोषित होने के सात दिन के भीतर रिजल्ट की दोबारा जांच की मांग कर सकता है। ऐसी स्थिति में माइक्रो कंटोलर की मेमोरी की जांच इंजीनियर के द्वारा की जाएगी। निर्वाचन आयोग को सुझाव मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि किसी सिस्टम पर आंख मूंदकर संदेह करना सही नहीं है। इसलिए हमारे अनुसार सार्थक आलोचना की आवश्यकता है, चाहे वह न्यायपालिका हो, विधायिका हो। लोकतंत्र का अर्थ सभी स्तंभों के बीच सद्भ...