Mumbai: नवी मुंबई में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; पाक्सो सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

Mumbai: नवी मुंबई में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; पाक्सो सहित कई धाराओं में मामला दर्ज


नवी मुंबई के तलोजा में एक पांच साल के बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता भवन परिसर के अंदर खेल रही थी, तभी आरोपी ने आरोपी ने उसे लिफ्ट के अंदर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद बच्ची रोती-बिलखती घर गई, जिसके बाद उसके मां ने इस घटना के बारे में पूछा। बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना सात दिसंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे रिहायसी इलाके में हुई।
गोद में उठाने के बहाने की छेड़छाड़

तलोजा एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, बच्ची जब घर गई तो रोने लगी। इसी दौरान उसकी मां ने पूछा कि क्या हुआ, तो उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसको उठाने के लिए बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता की मां ने इस घटना के बारे में सुनते ही तुरंत अपने फ्लैट के बाहर आ गईं और इस मामले के बारे में चौकीदार को खबर की और उन्होंने पूछा कि क्या कोई अज्ञात व्यक्ति भवन में प्रवेश किया है।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

चौकीदार ने पीड़िता की मां को बताया कि उसने किसी भी अज्ञात व्यक्ति को भवन के अंदर जाते नहीं देखा है। इसी दौरान आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है, जिसके बाद आस-पास से आए लोग युवक की तलाश करने लगे। इसी दौरान बिल्डिंग से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे एक किशोर की ओर इशारा करते हुए लड़की चिल्लाने लगी। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने उस शख्स की पहचान की और उसकी ओर इशारा करते हुए कहा कि उसने ही मेरे साथ छेड़छाड़ की है। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी ने दुष्कर्म की बात की कबूल

अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म की बात कबूल कर ली। आरोपी को तलोजा एमआईडीसी थाने लाया गया। आरोपी के मुताबिक, उसकी पहचान 19 साल के मोहम्मद अख्तर मथार हुसैन के रूप में हुई है, जो एसी रिपेयर करने वाला कर्मी है। वह बिल्डिंग में एसी की सर्विसिंग करने आया था। और जब बिल्डिंग में घुसा तो लड़की को देखा और छेड़खानी की।

पाक्सो सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

तलोजा एमआईडीसी के वरिष्ठ निरीक्षक जीतेंद्र सोनवणे ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसने अतीत में कोई और अपराध किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।




Comments

Popular posts from this blog

शबे कद़र के मुखतसर आमाल19,21,23 रमज़ानुल मुबारक की रात के आमाल

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

EVM पर सवाल उठाने वालों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी VVPAT से मिलान की याचिका