Posts

Showing posts with the label रायबरेली।उत्तर प्रदेश

ढाई फीट के शरीफ ने डीएम (जिला अधिकारी) से लगाई शादी की गुहार,साहब घर मिल गया,अब घरवाली भी दिलवा दो

Image
ढाई फीट के शरीफ ने डीएम (जिला अधिकारी) से लगाई शादी की गुहार,साहब घर मिल गया,अब घरवाली भी दिलवा दो रायबरेली।उत्तर प्रदेश के शामली जिले के ढाई फ़ीट के अजीम मंसूरी की शादी के बाद अब रायबरेली जिले के ढाई फीट के मोहम्मद शरीफ का शादी के लिए अरमान जागा है।मोहम्मद शरीफ ने सरकारी घर मिलने के बाद जिला प्रशासन से घरवाली की व्यवस्था कराए जाने की गुहार लगाई है।शरीफ ने डीएम को अपना निकाह सामूहिक विवाह के दौरान कराए जाने की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि रायबरेली जिले की महाराजगंज तहसील के राजा म‌ऊ के मोहम्मद शरीफ का शारीरिक विकास नहीं हो पाया। 40 साल की उम्र होने के बाद भी शरीफ की लम्बाई ढाई फीट है। परिवार वालों ने कोई काम न करने से घर से निकाल दिया था।इसके बाद शरीफ ने प्रशासन से आवास के लिए गुहार लगाई थी।जिला प्रशासन ने शरीफ को प्रधानमंत्री आवास के तहत घर तो दिया,लेकिन घर में अकेलापन शरीफ को काटने लगा। शरीफ ने अकेलेपन को दूर करने के लिए जिला प्रशासन पर विश्वास जताते हुए डीएम माला श्रीवास्तव के पास पहुंचे। *आर्थिक मदद के साथ घरवाली की मांग*  मोहम्मद शरीफ ने जिला प्रशासन से गुहार लगा...