नागपुर से पुणे जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी.

ब्रेकिंग न्यूज

(महाराष्ट्र)
नागपुर से पुणे जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी.

 आग की लपटों में घिर 26 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हों गई..

वे सब नींद में थे':

महाराष्ट्र में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई।

 जानकारी के मुताबिक, बस जब समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास थी तभी बस पलट गई और इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।

 बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बस ड्राइवर का दावा- फट गया था टायर


इस हादसे में छह से आठ लोग घायल हैं। फिलहाल हादसे की सही वजहों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बस का ड्राइवर भी बच गया और उसने कहा कि टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

मुंब्रा में आसान और भरोसेमंद क़ुर्बानी सेवा की पहल, लोगों ने की सराहना

जौनपुर में Pathak Honda के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, DM डॉ. दिनेश चंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि