महाविकास अघाड़ी आज है, लेकिन कल का कुछ कह नहीं सकते'; पवार की गूगली में फंस गई महाराष्ट्र की सियासत!

न्यूज व विज्ञापन के लिए संपर्क करें सैय्यद मोहम्मद कुमैल मोबाइल नंबर 7518866187महाविकास अघाड़ी आज है, लेकिन कल का कुछ कह नहीं सकते'; पवार की गूगली में फंस गई महाराष्ट्र की सियासत!

महाराष्ट्र। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्‍यक्ष शरद पवार ने कहा कि अगर कोई उनकी पार्टी को तोड़ने की साजिश रच रहा है, तो पार्टी को कड़ी कार्रवाई करनी होगी। एनसीपी प्रमुख की यह टिप्पणी उनके भतीजे अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आई है।महा विकास अघाड़ी पार्टियां 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगी या नहीं ? इस सवाल के जवाब में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा क‍ि आज हम महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं और साथ मिलकर काम करने की इच्छा रखते हैं। लेकिन, केवल इच्छा ही हमेशा पर्याप्त नहीं होती है। सीटों का आवंटन, कोई समस्या है या नहीं- इन सब पर अभी चर्चा नहीं हुई है। तो मैं आपको इस बारे में कैसे बता सकता हूं? 

अज‍ित पवार के भाजपा में जाने की चल रही हैं चर्चाएं 

दरअसल, ऐसी चर्चाएं हैं कि अजित पवार महाराष्ट्र में बीजेपी से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच अजित पवार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था, '100 प्रतिशत महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे' और राकांपा 2024 के विधानसभा चुनावों का इंतजार करने के बजाय 'अभी भी' मुख्यमंत्री पद पर दावा जता सकती है।  


एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, ''अगर कल कोई पार्टी (राकांपा) को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, तो यह उनकी रणनीति है। यदि हमें एक रुख अपनाना है तो हमें कड़ा रुख अपनाना होगा। हालांकि, इस मुद्दे पर आज बात करना उचित नहीं है, क्योंकि हमने इस पर अभी तक चर्चा नहीं की है।'' 


Comments