महाराष्ट्र: प्रेमिका के कहने पर पिता ने अपने 2 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, नाले में फेंका शव; गिरफ्तार

महाराष्ट्र: प्रेमिका के कहने पर पिता ने अपने 2 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, नाले में फेंका शव; गिरफ्तार

मुंबई,। मुंबई में एक शादीशुदा शख्‍स ने गर्लफ्रेंड के कहने पर अपने दो साल के मासूम बच्‍चे को मौत के घाट उतार द‍िया। इसके बाद सबूत म‍िटाने के ल‍िए उसकी लाश को एक नाले में फेंक द‍िया। पुल‍िस ने बुधवार की सुबह बच्चे का शव एक प्लास्टिक की थैली में बरामद क‍िया था। पुल‍िस ने मामला दर्ज कर जांच की। कुछ ही घंटों बाद आरोपी शख्‍स को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया।

गर्लफ्रेंड के साथ रहने के ल‍िए अपने बेटे की हत्‍या

पुल‍िस की जांच में पता चला क‍ि 22 वर्षीय शादीशुदा शख्स का एक अन्‍य मह‍िला से संबंध था। वह उसके साथ शादी करना चाहता था। गर्लफ्रेंड से उसके सामने शर्त रखी थी क‍ि पहले दो साल के बच्‍चे को खत्‍म करना पड़ेगा। गर्लफ्रेंड के कहने पर शख्‍स ने अपने दो साल के मासूम बेटे की हत्‍या कर दी और शव को प्‍लास्‍ट‍िक की थैली में भरकर एक नाले में फेंक द‍िया। पुल‍िस ने बताया क‍ि साहू नगर थाने के अधिकारियों को बुधवार तड़के केमकर चौक के पास माहिम-सायन क्रीक लिंक रोड पर बच्चे का शव मिला।

Comments

Popular posts from this blog

शबे कद़र के मुखतसर आमाल19,21,23 रमज़ानुल मुबारक की रात के आमाल

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

EVM पर सवाल उठाने वालों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी VVPAT से मिलान की याचिका