Maharashtra: NCP नेता धनंजय मुंडे की कार बीड में दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में सीने पर लगी चोट

Maharashtra: NCP नेता धनंजय मुंडे की कार बीड में दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में सीने पर लगी चोट

मुंबई,  एनसीपी के वरिष्ठ नेता धनंजय मुंडे बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उन्हें हल्की चोटें आईं हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के महाराष्ट्र के बीड जिले में धनंजय मुंडे की कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उन्हें मामूली चोटें आईं। मालूम हो कि धनंजय मुंडे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व नेता रह चुके हैं। उन्होंने इसकी सूचना फेसबुक पर दी।

NCP नेता ने दी जानकारी

एनसीपी नेता ने अपने फेसबुक पर लिखा, 'मेरे निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के एक दिन बाद घर लौटते समय मैं सड़क हादसे का शिकार हो गया। ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के बाद मेरी कार पराली के आज़ाद चौक पर एक छोटी सी दुर्घटना का शिकार हो गई। मुझे सीने में मामूली चोटें आई हैं और डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। चिंता की कोई बात नहीं है और लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।'

घटना के बाद जांच जारी

बीड के पुलिस अधीक्षक नंदकुमार ठाकुर ने कहा कि पराली शहर में करीब आधी रात को यह घटना हुई। उन्होंने कहा, 'सड़क हादसे में एनसीपी नेता मुंडे को हल्की चोटें आईं हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने उनसे संपर्क की है। आगे की जांच जारी है।'


Comments

Popular posts from this blog

शबे कद़र के मुखतसर आमाल19,21,23 रमज़ानुल मुबारक की रात के आमाल

EVM पर सवाल उठाने वालों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी VVPAT से मिलान की याचिका

सरकार का बड़ा तोहफा: अब फोन आने पर दिखेगा Caller का असली नाम, झूठे Spam Calls से मिलेगी राहत