मुंबई में 1993 जैसे बम धमाकों की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

न्यूज़ व विज्ञापन के लिए संपर्क करें सैय्यद मोहम्मद कुमैल मोबाइल नंबर 7518866187मुंबई में 1993 जैसे बम धमाकों की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार


मुंबई
,। मुंबई पुलिस को फोन कर 1993 जैसे सीरियल बम धमाकों की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर को महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को शनिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि दो महीने बाद माहिम, भिंडी बाजार, नागपाड़ा, मदनपुरा और अन्य इलाकों में सिलसिलेवार बम विस्फोट होंगे।

एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने यह भी कहा कि विभिन्न राज्यों के लोगों को सांप्रदायिक दंगे करने के लिए मुंबई बुलाया गया है। अधिकारी ने कहा कि एटीएस ने फोन करने वाले का पता लगाने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है। उसे उपनगरीय मलाड से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505-1 और धारा 182 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

शबे कद़र के मुखतसर आमाल19,21,23 रमज़ानुल मुबारक की रात के आमाल

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

EVM पर सवाल उठाने वालों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी VVPAT से मिलान की याचिका