मुंब्रा : मां की हत्यारिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई सेंट्रल से हुई गिरफ्तार पूछताछ जारी

मुंब्रा : मां की हत्यारिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई सेंट्रल से हुई गिरफ्तार पूछताछ जारी

 प्यार की राह में रोड़ा बनी मां, प्रेमी संग मिलकर बेटी ने उतारा मौत के घाट
मुंब्रा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक सत्रह वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया है। मृतक मां की बस इतनी ही गलती थी उसने बेटी को प्रेमी से मिलने के लिए मना किया था।
ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में 17 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की कथित रूप से हत्या कर दी क्योंकि महिला को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को मुंब्रा इलाके में हुई और दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने आज मुंबई सेंट्रल से गिरफ्तार किया लड़के से दोस्ती को लेकर 37 वर्षीय महिला ने अपनी किशोर बेटी को फटकार लगाई थी जिससे वह नाराज थी। मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कडलाग ने कहा कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और अपनी मां की चाकू घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दोनों घर को बाहर से बंद कर घटनास्थल से फरार थे

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

मुंब्रा में आसान और भरोसेमंद क़ुर्बानी सेवा की पहल, लोगों ने की सराहना

जौनपुर में Pathak Honda के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, DM डॉ. दिनेश चंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि