शर्मनाक! स्कूल में पढ़ने आए दो छात्रों ने 8वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, क्लासमेट पर ही लगा आरोप


शर्मनाक! स्कूल में पढ़ने आए दो छात्रों ने 8वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, क्लासमेट पर ही लगा आरोप

सैय्यद मोहम्मद कुमैल

मुंबई, एजेंसी। मुंबई के एक सरकारी स्कूल में शर्मनाक घटना सामने आई है। माटुंगा इलाके के एक निकाय स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्रों ने अपने ही साथ पढ़ने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार कक्षा में दो लड़कों ने अपनी 13 वर्षीय सहपाठी से दुष्कर्म किया जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनोंं ने छात्रा को अकेला देख इस घटना को अंजाम दिया है।

कक्षा में अकेला देख किया दुष्कर्म
माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के साथ उसके दो सहपाठियों ने उस समय दुष्कर्म किया, जब उनके साथी सहपाठी डांस का अभ्यास करने के लिए कक्षा से बाहर गए थे। छात्रा को अकेला देख दोनों आरोपियों ने स्थिति का फायदा उठाकर यह दुराचार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी आठवीं कक्षा के छात्र हैं।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस घटना ने लड़की को झकझोर कर रख दिया जिसके बाद बहुत मुश्किल से उसने आपबीती अपने परिवार के सदस्यों के साथ साझा की। लड़की की आपबीती सुनकर परिवार ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

गिरफ्तारी के बाद किशोर सुधार गृह भेजा गया
शिकायत के आधार पर, पुलिस ने लड़कों के खिलाफ IPC की धारा 376 DA (सोलह साल से कम उम्र की महिला से दुष्कर्म) और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। नाबालिग आरोपियों को इसके बाद गिरफ्तार कर एक किशोर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दक्षिण मुंबई के डोंगरी में किशोर सुधार गृह भेज दिया और आगे की जांच चल रही है।


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

मुंब्रा में आसान और भरोसेमंद क़ुर्बानी सेवा की पहल, लोगों ने की सराहना

जौनपुर में Pathak Honda के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, DM डॉ. दिनेश चंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि