देश मे अब एक देश-एक चार्जर, भारत में फोन से लेकर लैपटॉप के लिए होगा एक ही चार्जर, मोबाइल कंपनियां हुईं राजी

न्यूज़ व विज्ञापन के लिए संपर्क करें सैय्यद मोहम्मद कुमैल मोबाइल नंबर 7518866187देश मे अब एक देश-एक चार्जर, भारत में फोन से लेकर लैपटॉप के लिए होगा एक ही चार्जर, मोबाइल कंपनियां हुईं राजी

भारत में भी अब कई तरह के गैजेट के लिए एक ही चार्जर पर सहमति बन गई है. मोबाइल कंपनियों और इस क्षेत्र की अन्य कंपनियां इसके लिए राजी हो गई हैं. इसकी जानकारी उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने दी है. उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक में चर्चा के दौरान यह फैसला किया गया. अब एक फाइनल चार्जर को तय करने के लिए एक टीम बनाई गई है. यहां आपको बता दें कि अभी तक टाईप-सी या किसी अन्य चार्जर को लेकर फैसला नहीं हुआ है.

बैठक में MAIT, FICCI, CII, IIT कानपुर, IIT (BHU) सहित कई शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ पर्यावरण मंत्रालय और केंद्र सरकार के मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक के बाद सभी प्रतिनिधि इस बात पर सहमत हुए कि एक कॉमन चार्जिंग पोर्ट को जारी किया जा सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

शबे कद़र के मुखतसर आमाल19,21,23 रमज़ानुल मुबारक की रात के आमाल

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

EVM पर सवाल उठाने वालों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी VVPAT से मिलान की याचिका