दो हजार रुपए चालान कटने से गुस्साए चालक ने अपनी बाइक में लगा दी आग

दो हजार रुपए चालान कटने से गुस्साए चालक ने अपनी बाइक में लगा दी आग

लखीमपुर खीरी:  यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में ट्रैफिक पुलिस की चालान से नाराज एक शख्स ने अपनी बाईक में आग लगा दी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर पुलिस चौकी के पास तैनात ट्रैफिक पुलिस जवान गाड़ियों का चालान कर रहे थे, इसी दौरान मौके से एक हीरो हौंडा बाइक पर तीन युवक युवक आते दिखाई दिए. इस पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उस बाइक को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार भूपेंद्र कुछ देर ट्रैफिक के जवानों से भीड़ गया और कुछ देर बाद बाइक सवार वापस लौटा तो उसने स्टेट हाईवे के राजापुर में बीच चौराहे पर अपनी हीरो होंडा बाइक में आग लगा दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और स्टेट हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया.

            बीच सड़क पर बाइक को जलता देख मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और सिविल पुलिस के जवान मौके पर आ गए और बीच सड़क पर धू-धू कर जलती हुई बाइक पर पानी डालकर किसी तरह आग को काबू में किया. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान बाइक को आग लगाने वाले भूपेंद्र वर्मा को पकड़कर कोतवाली ले गए

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

मुंब्रा में आसान और भरोसेमंद क़ुर्बानी सेवा की पहल, लोगों ने की सराहना

जौनपुर में Pathak Honda के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, DM डॉ. दिनेश चंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि