उत्तर प्रदेश में इस बार 15 अगस्त को खास तरह से मनाने की चल रही तैयारी आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस जश्न को अलग तरीके से सेलिब्रेट करने का है प्लान

उत्तर प्रदेश में इस बार 15 अगस्त को खास तरह से मनाने की चल रही तैयारी आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस जश्न को अलग तरीके से सेलिब्रेट करने का है प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सभी जनपदों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 15 अगस्त के जश्न को लेकर दिए दिशा निर्देश

निर्देश में बताया गया है की इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी-गैर सरकारी दफ्तर या बाजार नहीं रहेगा बंद

 आजादी के अमृत पर्व पर हर तरफ उत्सव का रहेगा माहौल और खुली रहेंगी सभी चीजें

 मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस बाकी के कार्यक्रमों से है काफी अलग और खास

15 अगस्त पर हर एक जिला एक इवेंट के तौर पर करेगा तैयार ...... इस दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ी जगहों पर होंगे कार्यक्रम

 मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम न बनकर रहे , बल्कि इसे जन-जन का उत्सव बनाना है ,इसके लिए समाज के हर वर्ग को आना होगा आगे

 मुख्य सचिव ने कहा की समाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों, स्वंयसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट, महिला स्वंयसेवी संगठन, नेहरू युवा केंद्र, व्यापारियों आदि को इससे जोड़ना होगा

 15अगस्त के दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानी वीरों, सेना और पुलिस के शहीदों के परिजनों को ब्लॉक स्तर पर बुलाकर उन्हें किया जाएगा सम्मानित .इसी के साथ उन्हें उपहार के तौर पर ओडीओपी से जुड़े दिए जाएंगे उत्पाद ,उस दिन दिवाली पर्व की तरह ही चलाया जायेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Comments

Popular posts from this blog

शबे कद़र के मुखतसर आमाल19,21,23 रमज़ानुल मुबारक की रात के आमाल

EVM पर सवाल उठाने वालों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी VVPAT से मिलान की याचिका

सरकार का बड़ा तोहफा: अब फोन आने पर दिखेगा Caller का असली नाम, झूठे Spam Calls से मिलेगी राहत