जौनपुर नगर के रेलवे जंक्शन स्टेशन भंडारी के माल गोदाम रोड पर नाले में अज्ञात शव पाए जाने से सनसनी


जौनपुर नगर के रेलवे जंक्शन स्टेशन भंडारी के माल गोदाम रोड पर नाले में अज्ञात शव पाए जाने से सनसनी

       जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के जंक्शन रेलवे स्टेशन भंडारी स्थित मालगोदाम रोड पर शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति की लाश नाले में पाए जाने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार शाम को खाली प्लास्टिक की शीशी व कबाड़ी का सामान बीनने वाले छोटे बच्चों को नाले में लाश दिखाई दी, यह देखते ही दोनों बच्चों ने शोर मचाना शुरु कर दिया, बच्चों के शोर पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
        घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने सहयोगी जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को बाहर निकलवा कर काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाया।
         पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष थी, हल्की दाढ़ी, काला जैकेट, शर्ट सफेद धारीदार जींस का काला पेंट पहने हुए था, मृतक का शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह 2 दिन से ही उक्त नाले में गिरा हुआ होगा, पुलिस द्वारा अभी भी उक्त अज्ञात शव के परिजन की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

शबे कद़र के मुखतसर आमाल19,21,23 रमज़ानुल मुबारक की रात के आमाल

जौनपुर टीबी विभाग की बड़ी पहल : HLF PPT और PPSA से “टीबी मुक्त भारत” अभियान को मिली नई रफ्तार

EVM पर सवाल उठाने वालों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी VVPAT से मिलान की याचिका