Posts

Showing posts with the label ED

ED डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाने को चुनौती देने का मामला

Image
ED डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाने को चुनौती देने का मामला प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा को एक साल का कार्यकाल विस्तार देने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट हुआ तैयार कल सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई करेगा। दरअसल केंद्रीय सतर्कता आयोग CVC अधिनियम में संशोधन करने के केंद्र सरकार के अध्यदेश को चुंनोति दी गई है। केंद्र सरकार के इस अध्यदेश के जरिए CBI और ED प्रमुखों को पांच साल तक का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। इस अध्यदेश के बाद अब ED निदेशक का कार्यकाल 5 नवंबर, 2022 तक हो गया है। याचिका में कहा गया है कि ED निदेशक का कार्यकाल बढ़ाना, सुप्रीम कोर्ट  के सितम्बर 2021 में दिए गए उसके आदेश का उल्लंघन है जिसमे कोर्ट ने संजय मिश्रा को और सेवा विस्तार न देने के लिए कहा था।