Posts

Showing posts with the label सुप्रीम कोर्ट

SC: शिवसेना का नाम-चिह्न शिंदे गुट को दिए जाने के खिलाफ उद्धव गुट की याचिका स्वीकार, कल होगी सुनवाई

Image
न्यूज़ व विज्ञापन के लिए संपर्क करें सैय्यद मोहम्मद कुमैल मोबाइल नंबर 7518866187 SC: शिवसेना का नाम-चिह्न शिंदे गुट को दिए जाने के खिलाफ उद्धव गुट की याचिका स्वीकार, कल होगी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उद्धव गुट की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न शिंदे गुट को दिए जाने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि वह कल यानी बुधवार दोपहर 3.30 बजे इस मामले पर सुनवाई करेगा।  ठाकरे गुट की पैरवी कर रहे वकील कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ के सामने मंगलवार को इस मामले का जिक्र किया। सिब्बल ने कहा, ‘‘अगर निर्वाचन आयोग के आदेश पर रोक नहीं लगाई जाती है, तो वे चिह्न और बैंक खाते अपने कब्जे में ले लेंगे। कृपया इसे संविधान पीठ के समक्ष कल के लिए सूचीबद्ध कीजिए।’’ इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि उसे मामले की फाइल पढ़ने की जरूरत है और उसने मामले की सुनवाई को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया। निर्वाचन आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शुक्रवार को असली शिवसेना के रूप में म...

2016 के नोटबंदी का मामला सुप्रीम कोर्ट में, 58 याचिकाओं पर 12 अक्तूबर को सुनवाई करेगी अदालत

Image
2016 के नोटबंदी का मामला सुप्रीम कोर्ट में, 58 याचिकाओं पर 12 अक्तूबर को सुनवाई करेगी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस बात की जांच करेगा कि क्या केंद्र के 2016 के नोटबंदी के फैसले को चुनौती केवल अकादमिक अभ्यास बन गई है, और सुनवाई को 12 अक्तूबर के लिए टाल दिया। सुनवाई शुरू होते ही, न्यायमूर्ति एस ए नजीर की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या इस स्तर पर मामले पर विचार किया जा सकता है। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए मामला खत्म हो चुका है, लेकिन मामले की एक अकादमिक अभ्यास के रूप में जांच की जा सकती है। अदालत ने हैरत जताई कि अकादमिक अभ्यास के लिए पांच-न्यायाधीशों की बेंच सुनवाई कर रही है जबकि हम पहले से ही इतनी बड़ी मात्रा में लंबित मामलों के बोझ तले दबे हैं। अदालत ने कहा, हम इस पर 12 अक्टूबर को सुनवाई करेंगे। हम जांच करेंगे कि क्या यह अकादमिक हो गया है और क्या इसे सुना जा सकता है। शीर्ष अदालत केंद्र के 8 नवंबर, 2016 के 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले को चुनौती देने वाली 58 याचिक...