मेघालय सरकार ने 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं की बंद, जानें क्या है कारण
न्यूज़ व विज्ञापन के लिए संपर्क करें सैय्यद मोहम्मद कुमैल मोबाइल नंबर 7518866187 मेघालय सरकार ने 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं की बंद, जानें क्या है कारण दरअसल, असम-मेघालय सीमा से लगे मुकरोह इलाके में फायरिंग की घटना होने पर मेघालय सरकार ने यह फैसला लिया और उनके इस फैसले के चलते मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 7 जिलों में 48 घंटों के लिए बंद रहेंगी। यह है इंटरनेट सेवा बंद रहने वाले 7 जिले : मेघायल में जिन 7 जिलों में इंटरनेट बंद किया गया है, उन जिलों के नाम यह है- सरकार ने वेस्ट जयंतिया हिल्स, ईस्ट जयंतिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, री-भोई, ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स और साउथ वेस्ट खासी हिल्स जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की है। फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत : बताते चलें कि, असम-मेघालय सीमा से लगे मुकरोह इलाके में आज मंगलवार को फायरिंग की घटना हुई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में असम पुलिस की गोलीबारी के चलते करीब 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। तो वहीं, राज्य में तनावपूर्ण स्थिति है। मंगलवार सुबह राज्य के तीन लोगों के मारे जाने के बाद र...