Posts

Showing posts with the label मुंबई परेल

Maharashtra: मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाले लोग

Image
Maharashtra: मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाले लोग मुंबई परेल  , महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद इमारत से धुंआ दिख रहा था। इमारत में आग लगने के फौरन बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। इमारत में आग लगने का मामला एविग्नन पार्क इमारत का है। ये इमारत राजधानी मुंबई के लोवर परेल इलाके में स्थित है। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां जुटी हैं। आग क्यों लगी, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।