पुलिस की अपील…जनहित में जारी
न्यूज़ व विज्ञापन के लिए संपर्क करें मुबीन सय्यद पुलिस की अपील…जनहित में जारी प्रयागराज, तारीख़ 10 जून 2022. भड़काऊ पोस्ट लिखने, फ़ॉरवर्ड करने से कड़ाई से परहेज़ करें भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट करके, भड़काऊ वीडियो बयान जारी करके, साज़िश रच कर, माहौल ख़राब या ख़राब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में क़तई बख़्शा नहीं जाएगा मौकापरस्तों के मकड़ जाल से बचें कुछ मुट्ठी भर मौक़ापरस्त लोगों के द्वारा, अमन ओ अमान ख़राब कर अपने स्वार्थ की रोटियाँ सेंकने वाले लोगों के द्वारा सोशल मीडिया (ह्वाट्सऐप, फ़ेसबुक, ट्विटर आदि) का सहारा लेकर तमाम तरह की अफ़वाहें फैलाने की कोशिशें मुसलसल जारी हैं, जिस पर पैनी नज़र रखी जा रही है। * सावधान! आप की निगरानी की जा रही है* हर छोटी-बड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को 72 लोगों की तेज़ तर्रार टीम द्वारा ऑन रिकॉर्ड लिया जा रहा है ताकि समय आने पर उसे सबूत की तरह इस्तेमाल किया जा सके। 46 लोगों के पीछे 161 लोगों की टीम समूचे प्रयागराज ज़िले में साज़िश रचने वाले शरारती तत्वों और अराजकता फैलाने की कुचेष्टा कर सकने वाले कुल मिलाकर अब तक 46 लोगों ...