बिना ऑर्डर किए ही पार्सल घर आता है, होता है कैश ऑन डिलिवरी
न्यूज़ व विज्ञापन के लिए संपर्क करें सैय्यद मोहम्मद कुमैल मोबाइल नंबर 7518866187 ▶️ सावधान! बिना ऑर्डर किए ही पार्सल घर आता है, होता है कैश ऑन डिलिवरी आप लेने से इनकार करते हैं, कैंसिलेशन के लिए OTP मांगता है नई दिल्ली : नजफगढ़ में रहने वाले पंकज सिंह के पास कुछ दिनों पहले एक कॉल आया। सामने वाले ने कहा कि पार्सल लेकर आया हूं, नीचे खड़ा हूं। पंकज थोड़ा हैरान हुए, उन्होंने तो कुछ मंगाया नहीं था। फिर भी वह नीचे गए। कूरियर डिलिवरी बॉय ने कहा कि ऑर्डर 'पे ऑन डिलिवरी' है, मतलब पेमेंट करना होगा। पंकज ने साफ मना कर दिया और कहा कि ऑर्डर कैंसिल करो। डिलिवरी बॉय ने कस्टमर केयर को फोन लगाया, फिर पंकज की बात कराई। कस्टमयर केयर वाले ने कहा कि ऑर्डर कैंसिल करने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। पंकज ने कॉल पर ही OTP बताया। फोन वापस डिलिवरी बॉय के हाथ में गया और कुछ सेकेंड में वह चलता बना। पंकज वापस अपने कमरे में पहुंचते, उससे पहले ही नोटिफिकेशन टोन बजी। बैंक से एक SMS आया था। खाते में जमा सारी रकम कहीं ट्रांसफर की जा चुकी थी। पंकज के होश उड़ गए। फौरन पर्स टटोला। ATM, डे...