चार राज्य, एक अफवाह और दहशत... बच्चा चोरी के झूठ से कैसे बिगड़ा माहौल
चार राज्य, एक अफवाह और दहशत... बच्चा चोरी के झूठ से कैसे बिगड़ा माहौल देश में इस वक्त एक ऐसे दुश्मन ने दस्तक दी है जो दिखता नहीं है. लेकिन किसी भी क्षेत्र में अशांति फैला देता है. सामान्य लोगों को कानून हाथ में उठाने के लिए लाचार कर देता है. दिमाग को कुंद कर देता है. अंजाने डर में असत्य को ही सत्य मानने के लिए मजबूर कर देता है. देश के इस दुश्मन का नाम है अफवाह. जो कि उत्तराखंड के बाद झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में फैल रही है. अफवाहें कैसे फैलती हैं. कैसे अफवाहें देश के लिए खतरा बन जाती हैं. कैसे अफवाहें हमारे समाज के भीतर आतंक फैलाती हैं. इसकी पूरी कहानी आपको बताएंगे. क्या आप भी बिना सोचे समझे कोई भी मैसेज वॉट्सएप पर फॉरवर्ड कर देते हैं? बिना सोचे समझे दिमाग लगाए मैसेज फॉरवर्ड करने का क्या नतीजा आप जानते हैं? अगर नहीं तो यहां जान लीजिए कि उत्तराखंड से चली एक साजिश ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के दर्जनों जिलों को कैसे चपेट में लिया. कैसे एक ही पैटर्न से कई जिलों में अशांति फैल गई. *देवबंद में बच्चा चोर समझकर मजदूर को मार दी गोली* सबसे पहली घटना बताते हैं उत्तर प्रदेश के...